महिला सांसदों-विधायकों पर चौंकाने वाला खुलासा, हैरान कर देगी Report

Edited By Kalash,Updated: 06 May, 2025 04:23 PM

shocking revelation on women mps and mlas

इस बात का खुलासा एक प्रमुख संस्था ने देश की वर्तमान 513  में से 512 महिला विधायकों व सांसदो की तरफ से चुनाव के दौरान दायर एफिडेविट के विश्लेषण के बाद किया गया, जिनमें उनकी तरफ से घोषणा की गई है।

लुधियाना (गौतम): भारतीय निर्वाचन आयोग में देश भर की महिला सांसद व विधायकों की तरफ से चुनाव के दौरान दिए गए एफीडेविड के विश्लेषण के अनुसार 3 प्रतिशत महिला सांसद व विधायक अरबपति है, जबकि 28 प्रतिशत पर आपराधिक मामलें दर्ज है। इस बात का खुलासा एक प्रमुख संस्था ने देश की वर्तमान 513  में से 512 महिला विधायकों व सांसदो की तरफ से चुनाव के दौरान दायर एफिडेविट के विश्लेषण के बाद किया गया, जिनमें उनकी तरफ से घोषणा की गई है। 

संपत्ति के मामले में महिला सांसदों व विधायकों की औसत संपत्ति 20 करोड़ से अधिक है। जबकि इनकी महिला सदस्यों की कुल संपत्ति 10 हजार 417 करोड़ रुपए है। रिपोर्ट के खुलासे के अनुसार इनमें से 17 (3 प्रतिशत) ही अरबपति है जबकि पंजाब से केवल एक सदस्य अरबपति है। लोकसभा की 75 महिला सांसदो में से केवल 6 राज्यसभा में 37 में से 3 व देश की विधानसभाओं की 400 में से 8 अरबपति है। 

रिपोर्ट के अनुसार आंध्र प्रदेश की 24 महिला सांसदों व विधायकों की तरफ से अधिकतम औसतन संपत्ति 74.22 करोड़, हरियाणा से 15 ने अधिकतम औसतन संपत्ति 63.72 करोड़ घोषित की। जबकि सबसे कम औसतन संपत्ति असम की 8 महिला सांसद व विधायकों की तरफ से 2.18 करोड़ रुपए घोषित की गई। पंजाब की 14 महिला सांसद व विधायकों की तरफ से कुल 240 करोड़ रूपए की संपत्ति घोषित की गई।

संस्था की तरफ से तैयार की गई रिपोर्ट के अनसार 143 महिला सांसद व विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले है, जिनमें से 78 (15 प्रतिशत) के खिलाफ गंभीर मामले है। जबकि लोकसभा में पहुंची 75 महिला सांसदो में 24 , राज्यसभा की 37 महिला सांसदो में 10, देश की विधानसभाओं में पहुंची 400 महिला सदस्यों में 109 के खिलाफ आपराधिक मामलें दर्ज है। गंभीर आपराधिक मामलों में लोकसभा की 75 में से 14 , राज्य सभा की 7 व 57 विधायक सदस्यों के खिलाफ मामलें दर्ज है। 

रिर्पोट के अनुसार पंजाब की 14 महिला सांसद व विधायकों में से 7 ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलें व 3 ने गंभीर आपराधिक मामलें , बिहार की 35 में से 15 ने आपराधिक व 9 ने गंभीर आपराधिक मामलें, उत्तर प्रदेश की 65 में से 19 ने आपराधिक व 12 ने गंभीर आपराधिक मामलें घोषित किए है। यूपी, आंध्र प्रदेश व वेस्ट बंगाल की केवल 3 महिला विधायकों ने अपने ऊपर हत्या से संबधित मामले घोषित किए है। 
रिपोर्ट के अनुसार 125 महिला सांसदों व विधायकों की तरफ से अपनी शैक्षित योग्यता 5वीं से 12वीं कक्षा के बीच, 363 ने स्नातक व इससे अधिक, 12 ने डिप्लोमा होल्डर व 12 ने साक्षर घोषित की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Kolkata Knight Riders

Chennai Super Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!