सुबह-सुबह श्मशानघाट में मची भगदड़, मंजर देख दहले लोग

Edited By Urmila,Updated: 29 Nov, 2024 11:38 AM

shocking incident in punjab young man shot in public

थाना कोतवाली पटियाला के अंतर्गत कलोड़ी गेट शमशान घाट पर एक युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पटियाला (बलजिंदर): थाना कोतवाली पटियाला के अंतर्गत कलोड़ी गेट शमशान घाट पर एक युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दौरान लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मारे गए युवक की पहचान नवनीत सिंह बताई जा रही है, जो शुक्रवार की सुबह अपनी ताया के फूल चुगने की रस्म के तहत श्मशान घाट पहुंचा था। सिर में गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हमलावर पहले ही घात लगाकर बैठे हुए थे। वहीं घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!