पंजाब में दिल दहला देने वाली घटना, नकाबपोशों ने कृपाण से दिया वारदात को अंजाम

Edited By Radhika Salwan,Updated: 26 Jul, 2024 03:16 PM

shocking incident in punjab masked men committed the crime with a sword

पंजाब के होशियारपुर से एक बड़ी घटना की खबर सामने आई है।

दसूहा- पंजाब के होशियारपुर से एक बड़ी घटना की खबर सामने आई है। आज सुबह दसूहा गढ़दीवाला रोड पर थाना दसूहा के गांव बाजवा में मोटरसाइकिल सवार 3 अज्ञात नकाबपोश व्यक्तियों ने सड़क पर खड़े 2 युवकों कुलबीर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी गांव पनवां और सतविंदर सिंह सत्ती पुत्र करतार सिंह गांव बाजवा पर तेजधार किरपाण से हमला कर दिया।

PunjabKesari

PunjabKesari

ये दोनों युवक अपने मोटरसाइकिल के पास खड़े थे और इसी दौरान तीन नकाबपोश मोटरसाइकिल सवारों ने दो युवकों पर किरपाण से हमला कर दिया, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण गुरमीत सिंह पुत्र बलवंत सिंह की सिविल अस्पताल दसूहा में मौत हो गई और सतविंदर सिंह सत्ती को गंभीर हालत में किसी दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। आज सुबह दिनदहाड़े इस घटना के घटित होने से दसूहा में काफी सहमा माहौल देखने को मिला और इस घटना से लोगों का कहना है कि दसूहा में जंगलराज दिख रहा है और पुलिस मूकदर्शक बनी खड़ी है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!