ठंड में कंपकंपी को न करें नजरअंदाज! सेहत विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी

Edited By Kalash,Updated: 09 Dec, 2025 11:38 AM

shivering cold weather advisory

इन दिनों सर्दी के कारण तापमान में भारी गिरावट आ रही है।

गुरदासपुर (विनोद): इन दिनों सर्दी के कारण तापमान में भारी गिरावट आ रही है। सुबह के समय तापमान काफी कम रह रहा है। ऐसे में हैल्थ डिपार्टमैंट ने जरूरी निर्देश जारी किए हैं। इस बारे में सिविल सर्जन गुरदासपुर डा. महेश कुमार प्रभाकर ने कहा कि ठंड के मौसम में शरीर की स्किन पीली, सूखी, सख्त और सुन्न हो जाती है तथा स्किन फटने लगती है। शरीर पर काले छाले पड़ सकते हैं। स्किन सूखी या फटी हुई हो तो तेल या पैट्रोलियम जेली लगानी चाहिए। 

ठंड के मौसम में कंपकंपी होती है। कंपकंपी को नजरअंदाज न करें। ठंड के मौसम में बच्चों, बुजुर्गों और बीमारियों से जूझ रहे लोगों का खास ख्याल रखना चाहिए। ज्यादा ठंड में न टहलें तथा पौष्टिक खाना खाएं। 

डा. महेश प्रभाकर ने कहा कि ठंड के मौसम में शरीर का तापमान बैलेंस में रखना चाहिए। पौष्टिक खाना खाना चाहिए। लिक्विड काफी मात्रा में लेने चाहिए। शराब और ड्रग्स से बचें। ज्यादा कपड़े पहनें, लेकिन ध्यान रखें कि टाइट कपड़े न पहनें क्योंकि इससे ब्लड सर्कुलेशन रुक जाता है। शरीर को गर्म रखने के लिए ज्यादा कपड़े लेयर में पहनें। किसी भी इमर्जेंसी में, घरेलू इलाज न करें और तुरंत हैल्थ इंस्टीच्यूशन जाएं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!