शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने शुरु की 'घर घर अंदर धर्मसाल' मुहिम'

Edited By Sunita sarangal,Updated: 13 Oct, 2021 12:41 PM

shiromani gurdwara parbandhak committee launches

राज्य के सरहदी क्षेत्रों में हो रहे धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से ‘घर घर अंदर धरमसाल......

तलवंडी साबो (मनीष गर्ग) : राज्य के सरहदी क्षेत्रों में हो रहे धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से ‘घर घर अंदर धरमसाल ’ मुहिम की शुरुआत की। इस मुहिम को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब के जथेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि संगतों को इस मुहिम में सहयोग देना चाहिए जिससे धर्म परिवर्तन की बड़ी मुश्किल का हल कर सकें। जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब में पत्रकारों के साथ बातचीत करते कहा कि पिछले काफ़ी लंबे समय से पंजाब के सीमावर्ता इलाकों में ईसाई मिशनरी भोले -भाले लोगों को लालच देकर या गुमराह करके धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं, जिसकी बहुत सी रिपोर्ट भी हमारे पास पहुंच रही हैं।

हरप्रीत सिंह ने आगे कहा कि भद्दे ढंग के साथ यह एक तरह का सिक्ख धर्म पर हमला हो रहा है। उन्होंने कहा कि लालच या दबाव के साथ किसी का धर्म परिवर्तन करवाना ठीक नहीं है। शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की तरफ से इस धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए ‘घर घर अन्दर धर्मसाल’ मुहिम शुरू की गई है, जिसके लिए उन्होंने सिख संगतों को इस मुहिम में सहयोग देकर इसको ओर तेज करने की अपील की है।
 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!