दुष्कर्म में असफल रहने पर आरोपी ने उठाया ये कदम, रूह कंपा देने वाली घटना को दिया अंजाम

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Jun, 2022 07:59 PM

shameful incident

सरहद पार पाकिस्तान के फैसलाबाद में शनिवार देर रात एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है।

गुरदासपुर (विनोद): सरहद पार पाकिस्तान के फैसलाबाद में शनिवार देर रात एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति द्वारा विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की गई, जिसमें असफल रहने पर आरोपी ने महिला को आग लगा दी। 

सरहद पार सूत्रों अनुसार 46 वर्षीय महिला बीती देर रात अपने घर में अकेली थी। इस दौरान उसका पड़ोसी उसके घर में आया और दुष्कर्म करने की कोशिश की। औरत ने आरोपी का विरोध किया और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी ने गुस्से में आकर पैट्रोल छिड़क कर महिला को आग लगा दी। जिस कारण महिला बुरी तरह से झुलस गई। महिला के चिल्लाने से आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने महिला की जान बचाई और आरोपी को पकड़ लिया। अस्पताल में दाखिल महिला की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!