बठिंडा की यात्रा ने बदली किस्मत, कांगड़ा के कैब चालक ने जीती 3 करोड़ की लॉटरी

Edited By Vatika,Updated: 19 Jun, 2026 12:31 PM

trip to bathinda changes fortune

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के एक कैब चालक की किस्मत उस समय चमक गई,

बठिंडा (विजय):  किस्मत कब और कहां मेहरबान हो जाए, इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के सताना (सथाना) गांव निवासी कैब चालक कल्याण चंद की किस्मत उस समय चमक उठी, जब उन्होंने पंजाब स्टेट डियर समर स्पेशल बंपर लॉटरी में 3 करोड़ रुपये का पहला पुरस्कार जीत लिया। 

जानकारी के अनुसार, कल्याण चंद कुछ दिन पहले एक यात्री को छोड़ने के लिए बठिंडा आए थे। इसी दौरान उन्होंने शौकिया तौर पर एक ही नंबर की ए और बी सीरीज की दो लॉटरी टिकटें खरीदीं। हाल ही में घोषित हुए परिणामों में उनकी एक टिकट पर 3 करोड़ रुपये का जैकपॉट निकल आया।  शुक्रवार को अपने परिवार के साथ बठिंडा पहुंचे कल्याण चंद ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, मैं एक सवारी छोड़ने बठिंडा आया था। यहां मैंने एक ही नंबर की दो टिकटें खरीदी थीं। उनमें से एक टिकट पर पहला इनाम निकल आया। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।

उन्होंने बताया कि यह राशि उनके परिवार के लिए नई उम्मीद लेकर आई है। कल्याण चंद ने कहा कि उनके दिवंगत पिता द्वारा गांव में बनाई गई पुरानी सराय (धर्मशाला) अब जर्जर हो चुकी है। वह इस इनामी राशि से सबसे पहले उस सराय का पुनर्निर्माण कराएंगे, ताकि पिता की यादों को संजोया जा सके और लोगों को भी इसका लाभ मिल सके। उल्लेखनीय है कि 13 जून को निकाली गई पंजाब स्टेट डियर समर स्पेशल बंपर लॉटरी का पहला पुरस्कार 3 करोड़ रुपये का था, जिसकी विजेता टिकट संख्या बी-896239 रही। इस बंपर लॉटरी की एक टिकट की कीमत 500 रुपये थी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!