देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस की रेड, आपत्तिजनक हालत में मिली लडकियां

Edited By Vatika,Updated: 28 Sep, 2019 02:55 PM

sex racket disclose 4 arrested

टिब्बा रोड पर स्थित धमोटिया कालोनी में पुलिस ने जिस्मफरोशी के अड्डे पर रेड कर संचालिका समेत 4 लोगों को काबू किया है। पकड़े गए लोगों में एक ग्राहक व 2 लड़कियां शामिल हैं।

लुधियाना (गौतम) : टिब्बा रोड पर स्थित धमोटिया कालोनी में पुलिस ने जिस्मफरोशी के अड्डे पर रेड कर संचालिका समेत 4 लोगों को काबू किया है। पकड़े गए लोगों में एक ग्राहक व 2 लड़कियां शामिल हैं।

मामले की जानकारी देते एडिशनल थाना प्रभारी बलदेव राज ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी इलाके में नाकाबंदी कर चैकिंग दौरान उन्हें सूचना मिली कि इलाके में एक महिला पिछले काफी समय से अपने घर में जिस्मफरोशी का धंधा चला रही है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए महिला के घर पर रेड की। वहां पर एक ग्राहक को आपत्तिजनक हालत में काबू किया गया। शुरूआती पूछताछ के दौरान पता चला कि दोनों लड़कियां लुधियाना के अलग-अलग इलाकों की रहने वाली है।

अड्डा संचालिका मोबाइल पर ही अपने ग्राहकों से संपर्क कर उन्हें घर बुलाती थी और उनसे मिलने वाली राशि से काफी हिस्सा खुद रखकर बाकी लड़कियों को देती थी। थाना टिब्बा की पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ मामला मामला दर्ज किया है। साथ ही उक्त लोगों को कोर्ट में पेश करने के बाद ’यूडीशियल रिमांड पर भेज दिया है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!