पंजाब के इस इलाके में फैली सनसनी, खेत में ऐसा मंजर देख सहम गए लोग

Edited By Kamini,Updated: 05 Jun, 2025 01:43 PM

sensation spread in this area of  punjab

गांव के सरपंच हरनेक सिंह से सूचना मिलने पर लांबड़ा पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची।

कपूरथला : थाना लांबड़ा के अंतर्गत गांव निज्जर में नहर पुल के पास सड़क किनारे खेतों में आज सुबह एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। गांव के सरपंच हरनेक सिंह से सूचना मिलने पर लांबड़ा पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर युवक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया है, ताकि उसकी पहचान हो सके।

PunjabKesari

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक प्रवासी लग रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि उसे काफी चोटें आई थीं। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि मौत कैसे हुई, यानी हत्या है या साधारण, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि हत्या का भी संदेह जताया जा रहा है। उक्त युवक ने पैंट और शर्ट पहन रखी थी। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!