शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता की घर वापसी, Sukhbir Badal ने किया स्वागत

Edited By Kamini,Updated: 14 Jun, 2025 01:19 PM

senior leader back to the shiromani akali dal

पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ खबर सामने आई है। दरअसल, शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता ने घर वापसी कर ली है।

पंजाब डेस्क : पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ खबर सामने आई है। दरअसल, शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता ने घर वापसी कर ली है। जानाकरी के मुताबिक, शिरोमणि अकाली दल से अलग हुए पंजाब के पूर्व मंत्री और सीनियर नेता सिकंदर सिंह मलूका की घर वापसी हो गई है।

PunjabKesari

सिकंदर सिंह मलूका फिर से अकाली दल में शामिल हो गए हैं। इस मौके पर अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उनका स्वागत किया। अकाली दल में शामिल होने के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा, पूर्व राज्यसभा सदस्य बलविंदर सिंह भूंदर और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इस संबंधी सुखबीर बादल ने ट्वीट कर जानकारी साझा की है। 

सुखबीर बादल ने ट्वीट (x) पर लिखा, ''मुझे बहुत खुशी है कि सीनियर नेता सिकंदर सिंह मलूका अकाली दल में वापस आ गए हैं। मलूका साहब ने प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी वापसी से पार्टी और मजबूत होगी और वह तुरंत लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए पार्टी के चुनाव प्रचार में शामिल होंगे। पंजाबियों के समर्थन से शिरोमणि अकाली दल दिन प्रतिदिन मजबूत होता जा रहा है। मैं सभी पंजाबियों से अपील करता हूं कि वे एकजुट होकर पंजाब की एकमात्र उत्तराधिकारी पार्टी शिरोमणि अकाली दल को और मजबूत करें, ताकि राज्य में शांति और विकास सुनिश्चित हो सके।''

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!