सालों से थानों में खड़े जब्त वाहनों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, जालंधर पुलिस ने जारी किया नोटिस

Edited By Kalash,Updated: 11 Aug, 2026 05:24 PM

seized vehicles in jalandhar traffic police

जालंधर वासियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क : जालंधर वासियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने विभिन्न मामलों में जब्त लंबे समय से पुलिस परिसरों और ट्रैफिक स्टैंड में खड़े वाहनों के निपटारे की प्रक्रिया तेज कर दी है। इस संबंध में पत्र जारी करते हुए बताया गया है कि वर्ष 2009 से 2022 तक कुल 13 वाहन इस समय ट्रैफिक स्टैंड/कमिश्नरेट पुलिस परिसर में खड़े हैं।

इसके साथ ही पत्र में कहा गया है कि मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत विभिन्न मामलों में जब्त किए गए कई अन्य वाहन भी कमिश्नरेट जालंधर के अलग-अलग थानों और ट्रैफिक स्टैंड में लंबे समय से खड़े हैं। इन वाहनों को उनके मालिकों की ओर से अब तक रिलीज नहीं करवाया गया है।

विभाग ने बताया कि इन वाहनों के निपटारे के लिए कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा वाहन मालिकों से अपील की गई है कि जब्त वाहनों को असल दस्तावेज दिखाकर और कानूनी प्रक्रिया पूरी करके अपने वाहनों को जल्द रिलीज करवा लें। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!