Free Fire Game की शौकीन 2 बच्चों की मां का कांड, पति मांग रहा मदद...

Edited By Vatika,Updated: 15 Jul, 2024 02:55 PM

scandal of a mother of two children who was fond of free fire game

गैम खेलने की शौकीन महिला के कारनामे से हर कोई हैरत में है।

पंजाब डेस्कः गैम खेलने की शौकीन महिला के कारनामे से हर कोई हैरत में है। दरअसल,  होशियारपुर के मुकेरिया के कसबा हाजीपुर में एक महिला पिछले 1 साल से लापता है। पति का कहना है कि मेरी पत्नी फोन पर फ्री फायर गेम खेलने की शौकीन थी और किसी के प्रभाव में घर छोड़कर चली गई थी।

इस संबंधित अधिक जानकारी देते हुए पीड़ित अश्वनी कुमार का कहना है कि उसका विवाह 2011 में संगरूर जिले के गांव मूनक की रहने वाली अनीता कोशिक के साथ हुआ था। सब कुछ ठीक चल रहा था। मेरे 2 बेटे भी है। 2020 में अनीता को मोबाइल पर गेम खेलने का शौक हो गया और वह हर रोज अपने मोबाइल पर फ्री फायर गेम खलती थी। 

इस दौरान उसकी किसी लड़के के साथ दोस्ती हो गई और उसे बिना बताए घर से चली गई। आज पूरा एक साल बीत गया है, हर तरफ उसकी तालाश की पर कुछ नहीं कार्रवाई हुई। मैंने इस समस्या संबंधित कई बार थाना हाजीपुर और एस.एस.पी. होशियारपुर को लिखती शिकायत की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। दोनों बच्चे मां को याद करके रोते रहते है। अश्वनी ने पुलिस को अपील की है कि उसकी पत्नी को ढूंढने में मदद की जाएं।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!