अमृतसर में बड़ी वारदातः दिनदहाड़े सरपंच को गोलियों से भूना

Edited By Vatika,Updated: 18 Jul, 2019 04:30 PM

sarpanch shot dead

तहसील बाबा बकाला साहिब के गांव कम्मोके पूर्व सरपंच मनमोहन सिंह की कुछ व्यक्तियों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। मनमोहन सिंह किसी अदालती केस में पेशी के लिए बाबा बकाला साहिब आ रहा था कि रास्ते में उस पर गोलियां चला दी गईं। जख्मी मनमोहन सिंह को सिविल...

बाबा बकाला साहिब/अमृतसर(राकेश/अरुण): तहसील बाबा बकाला साहिब के गांव कम्मोके पूर्व सरपंच मनमोहन सिंह की कुछ व्यक्तियों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। मनमोहन सिंह किसी अदालती केस में पेशी के लिए बाबा बकाला साहिब आ रहा था कि रास्ते में उस पर गोलियां चला दी गईं। जख्मी मनमोहन सिंह को सिविल अस्पताल लाया गया पर रक्त अधिक बहने के कारण उसकी मौत हो गई। 

मौके पर पहुंचे एस.पी. (डी) हरपाल सिंह, डी.एस.पी. गुरविन्द्र सिंह संधू और थाना प्रभारी ब्यास मोहित कुमार ने बताया कि कातिल की पहचान लखविन्द्र सिंह के तौर पर हुई है, जिसकी मनमोहन सिंह के साथ काफी देर से रंजिश चली आ रही थी। आज दोनों पाॢटयां किसी मामले में तारीख भुगतने के लिए आ रही थीं कि लखविन्द्र सिंह ने अपने अन्य साथियों की सहायता के साथ मनमोहन सिंह पर गोलियां चला दीं।

एस.पी.डी. ने बताया कि मनमोहन सिंह के खिलाफ करीब 7 मामले दर्ज हैं जबकि लखविन्द्र सिंह पर अलग-अलग धाराओं में करीब 18 मुकद्दमे दर्ज हैं। पुलिस ने मृतक मनमोहन सिंह की भाभी के बयानों पर लखविन्द्र सिंह और उसके साथियों पर धारा 302, 148, 149 आई.पी.सी. के तहत केस दर्ज करआरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है।  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!