Gurdaspur में चोरों का आतंक, दिनदहाड़े घर से चुराए 20 लाख

Edited By Sunita sarangal,Updated: 05 Jun, 2026 03:28 PM

gurdaspur crime news

जानकारी के अनुसार जब उन्होंने अपना सामान चेक किया तो घर से करीब 20 लाख रुपये गायब थे।

गुरदासपुर(हरजिंदर सिंह गोराया): धारीवाल थाने के जफरवाल रोड पर गांव लेहल में एक घर से दिनदहाड़े करीब 20 लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। घर के मालिक जोगिंदर सिंह लेल ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ अमृतसर श्री दरबार साहिब माथा टेकने गया था। जब वह शाम को घर आया तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमारियां खुली हुई थीं।

जानकारी के अनुसार जब उन्होंने अपना सामान चेक किया तो घर से करीब 20 लाख रुपये गायब थे। उन्होंने बताया कि यह पैसे उन्होंने अपने बच्चों की शादी के लिए इकट्ठा किए थे। वहीं चोर का सी.सी.टी.वी. वीडियो भी सामने आया है। अमरजीत सिंह भंगू ने बताया कि उनका परिवार बहुत ही गरीब है और उन्होंने थोड़े-थोड़े पैसे जोड़कर 20 लाख इकट्ठा किए थे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि चोर को जल्द से जल्द ढूंढा जाए और उनके पैसे दिलाए जाएं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!