संगरूर लोकसभा उपचुनावः CM मान आज इन उम्मीदवारों के हक में उतेरेंगे मैदान में

Edited By Urmila,Updated: 17 Jun, 2022 10:49 AM

sangrur lok sabha by election cm mann will field in favor

संगरूर लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री भगवंत मान आज हलका दिड़बा और सुनाम में आप उम्मीदवार गुरमेल सिंह...

संगरूर: संगरूर लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री भगवंत मान आज हलका दिड़बा और सुनाम में आप उम्मीदवार गुरमेल सिंह घराचों के हक में रोड शो करने जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री मान सुबह करीब 9 बजे हलका दिड़बा से रोड शो का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद खानौरी में सुबह 9.50 बजे, लहरा में 10.55 बजे और छाजली में 11.30 बजे रोड शो होगा। इसके अलावा हलका में जाखेपाल दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री मान लोगों को संबोधित करते हुए रोड शो करेंगे। हलका चीमा में दोपहर 12.30 बजे, 1.15 बजे लोंगोवाल में और अंत में दोपहर 2.00 बजे सुनाम में रोड शो करेंगे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कल भी बरनाला के हलका भदौड़ में आप उम्मीदवार गुरमेल सिंह हक में रोड शो किया था और पंजाब के पुनर्निर्माण के लिए लोगों से वोट डालने की अपील की थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!