हरियाणा में शिअद इनैलो संग मिलकर लड़ेगा चुनाव : सुखबीर

Edited By Vatika,Updated: 03 Oct, 2019 09:32 AM

sad stitches alliance with inld for assembly elections in haryana

शिरोमणि अकाली दल ने हरियाणा में इनैलो संग गठबंधन करने का ऐलान किया है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में अकाली दल इनैलो के साथ मैदान में उतरेगा।

चंडीगढ़(अश्वनी): शिरोमणि अकाली दल ने हरियाणा में इनैलो संग गठबंधन करने का ऐलान किया है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में अकाली दल इनैलो के साथ मैदान में उतरेगा। यह जानकारी शिअद के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने दी।

शिअद इनैलो के साथ कालांवाली, रतिया और गुल्ला चीका विधानसभा हलकों से चुनाव लड़ेगा। जहां राजिंद्र सिंह देसूजोधा कलियांवाली से पार्टी के उम्मीदवार हैं, वहीं कुलविंद्र सिंह कुणाल रतिया से और राज कुमार रवरजगीर गुल्ला चीका से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, प्रकाश सिंह बादल व इनैलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला की उपस्थिति में राजिंद्र सिंह देसूजोधा कालियांवाली से 10 बजे और कुलविंद्र सिंह कुनाल रतिया से 12 बजे नामांकन पत्र भरेंगे जबकि बाकी रह गई सीटों की घोषणा सुखबीर सिंह बादल द्वारा की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!