Edited By Urmila,Updated: 27 Jun, 2026 10:38 AM

हिंदू नेता व शिव सेना टकसाली के राष्ट्रीय प्रधान ब्रिज मोहन सूरी को उसके परिवार सहित बम से उड़ाने की धमकियों का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
अमृतसर (जशन) : हिंदू नेता व शिव सेना टकसाली के राष्ट्रीय प्रधान ब्रिज मोहन सूरी को उसके परिवार सहित बम से उड़ाने की धमकियों का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन उनको किसी न किसी विदेशी नंबर से कॉल करके धमकाया जा रहा है। हालांकि पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाने का दावा किया है। फिलहाल इस मामले को लेकर सुरक्षा एजैंसियां भी सक्रिय हैं।
इस प्रति वरिष्ठ हिंदू नेता ब्रिज मोहन सूरी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 11:02 बजे से 11:30 बजे के बीच कई बार धमकी भरे कॉल प्राप्त हुए, जिसमें उन्हें सीधे तौर से बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। घटना के तुरंत बाद बृज मोहन सूरी ने 112 आपातकालीन सेवा पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया।
सूचना मिलते ही पुलिस के कई अधिकारी और स्थानीय पुलिस टीम तत्काल बृज मोहन सूरी के निवास स्थान पर पहुंची। पुलिस ने घर और उसके आसपास के क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया। आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
प्रारंभिक जांच के अनुसार धमकी विदेशी नंबर से दी गई है। पुलिस कॉल की तकनीकी जांच, कॉल डिटेल और संबंधित एजैंसियों के साथ समन्वय कर धमकी देने वाले की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर आवश्यक कानूनी और तकनीकी कार्रवाई की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here