सिद्धू मूसेवाला की डॉक्यूमेंट्री पर बवाल, पिता बलकौर सिंह ने दी यह चेतावनी

Edited By Urmila,Updated: 08 Jun, 2025 10:33 AM

ruckus over sidhu moosewala s documentary

पंजाबी संगीत जगत के चमकते सितारे सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उनकी जिंदगी और मौत पर कई तरफ से चर्चा हो रही है।

चंडीगढ़ (अंकुर): पंजाबी संगीत जगत के चमकते सितारे सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उनकी जिंदगी और मौत पर कई तरफ से चर्चा हो रही है। एक निजी संस्था द्वारा उनकी हत्या पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग 11 जून को मुंबई में होनी है, जिसका सिद्धू मूसेवाला के परिवार ने कड़ा विरोध किया है। 

सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने महाराष्ट्र के डीजीपी को लिखित शिकायत देकर इस स्क्रीनिंग को रोकने की मांग की है। उनका कहना है कि डॉक्यूमेंट्री में सिद्धू मूसेवाला की निजी तस्वीरें, उनकी हत्या से जुड़ी घटनाएं और अन्य संवेदनशील जानकारियां शामिल हैं, लेकिन यह सब उनकी या उनके परिवार की इजाजत के बिना किया गया। बलकौर सिंह ने यह भी कहा कि सिद्धू की हत्या से जुड़ा ट्रायल अभी चल रहा है। ऐसे में किसी भी तरह की डॉक्यूमेंट्री या जानकारी का सार्वजनिक प्रसारण या स्क्रीनिंग मामले की जांच और ट्रायल को प्रभावित कर सकती है। यह न केवल परिवार की निजता का हनन है, बल्कि कानूनी प्रक्रिया को भी प्रभावित कर सकता है। इस संबंध में बलकौर सिंह ने धमकी दी है कि अगर इस डॉक्यूमेंट्री को नहीं रोका गया तो वह कानून का सहारा लेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!