पुलिस वर्दी में आए लुटेरों ने सुबह-सुबह मारा डाका, लाखों के जेवर लेकर रफ्फूचक्कर

Edited By Sunita sarangal,Updated: 25 Oct, 2020 04:07 PM

robbery in the form police

इस मौके जब घर के मुख्य मैंबर रणजीत सिंह ने उनका विरोध किया तो गोली मारने की धमकी देते हुए उन्होंने......

मक्खू(वाही, गुरमेल सेखवा): आज मक्खू के बहुत बड़े सुनार बलवंत सिंह एंड सन्स के छोटे बेटे रणजीत सिंह पिंका के घर पर लुटेरों ने डाका मार लिया। जानकारी के अनुसार पुलिस वर्दी में आए तीन लुटेरों ने सुबह 6:20 के करीब घर का दरवाजा खटखटाया और किसी लूट केस का सोना खरीदने संबंधी जांच करने की बात कह कर अंदर दाखिल हो गए। घर के अंदर जाकर लुटेरों ने पिस्तौल निकाल ली और सभी सदस्यों सहित महिलाओं का सोना लूट लिया।

इस मौके जब घर के मुख्य मैंबर रणजीत सिंह ने उनका विरोध किया तो गोली मारने की धमकी देते हुए उन्होंने उसके किरच मार दी और वह घायल हो गया। परिवार वालों के मुताबिक लुटेरे 18 लाख रुपए के करीब का 350 ग्राम सोना लूट कर ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद घर के सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया और सी.सी.टी.वी. का डी.वी.आर. भी उतार लिया। जाते हुए 2 मोबाइल और घर में खड़ी कार की चाबियां भी साथ ले गए।

वारदात संबंधी पता लगने पर पुलिस थाना मक्खू के प्रमुख दविन्दर कुमार मौके पर पहुंचे। उधर डी.एस.पी. जीरा राजविन्दर सिंह, डी.एस.पी.डी. रविन्दरपाल सिंह ढिल्लों, इंचार्ज सी.आई.ए. जगदीश कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर फिंगर प्रिंट माहिरों को बुलाया। उन्होंने मोबायल सभी एंगल से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। डी.एस.पी. राजविन्दर सिंह रंधावा ने बताया कि लुटेरों का पता लगाया जा रहा है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!