Gurdaspur : कल सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक दोबारा होगी वोटिंग, पढ़ें पूरा मामला

Edited By Urmila,Updated: 14 Jun, 2026 12:21 PM

re polling to be held in gurdaspur

बीते दिन दीनानगर के वार्ड नंबर 6 के बूथ नंबर 9 में EVM मशीन में अचानक खराबी आने की वजह से वोटों का रिजल्ट घोषित नहीं हो पाया था।

दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया) : बीते दिन दीनानगर के वार्ड नंबर 6 के बूथ नंबर 9 में EVM मशीन में अचानक खराबी आने की वजह से वोटों का रिजल्ट घोषित नहीं हो पाया था। जानकारी के मुताबिक, सुबह कुछ वोटों के बाद ही मशीन खराब हो गई थी, लेकिन प्रशासन ने यहां नई मशीन लगा दी थी और जब शाम को दोनों के वोट जोड़कर रिजल्ट घोषित होना था, तो पहली मशीन का डिस्प्ले खराब हो गया था, जिसकी वजह से वोटों की गिनती नहीं मिली। इसी के चलते प्रशासन बिना गिनती के मशीनें लेकर गुरदासपुर चला गया। आज प्रशासन की ओर से कल 15 जून, 2026 को दीनानगर के वार्ड नंबर 6 के बूथ नंबर 9 पर दोबारा वोटिंग कराएगा और वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!