घर के ताले तोड़कर 9 तोले सोना व चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए चोर

Edited By Sunita sarangal,Updated: 22 Dec, 2020 03:40 PM

robbery at house

बंगा सदर पुलिस ने एक घर के ताले तोड़कर वहां से 9 तोले सोने व चांदी के आभूषण उड़ा लिए। पुलिस ने अज्ञात चोरों....

नवांशहर(मनोरंजन): बंगा सदर में चोरों ने एक घर के ताले तोड़कर वहां से 9 तोले सोने व चांदी के आभूषण उड़ा लिए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरु कर दी।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित रामकिशन निवासी पल्ली झिक्की हाल वासी मसंदा पट्टी बंगा ने बताया कि वह शाम 4.30 बजे अपनी पत्नी के साथ गांव पल्ली झिक्की गया था, वहां घर के छत वाले कमरे का ताला गायब था, जब अंदर जाकर देखा तो अलमारी के ताले टुटे हुए थे। अलमारी के सेफ में पड़े सोने के आभूषण जिसमें एक लेडीज रिंग, सोने की बालियां, तीन अंगूठी सोने की, तीन चेन सोने की, दो कड़े सोने के, एक लाकेट सोने का, एक सैट सोने का सभी का वजन करीब 9 तोले और तीन पायलों के जोड़े वहां से गायब थे। पुलिस ने राम किशन के ब्यानों पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरु कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!