Gold Silver Price: गुरुवार को सोना स्थिर, चांदी में आई गिरावट; चेक करें नए Rate

Edited By Vatika,Updated: 04 Jun, 2026 01:13 PM

gold silver price

सराफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया,

जालंधर: सराफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया, जबकि चांदी के दामों में थोड़ी गिरावट देखने को मिली। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा भाव के अनुसार 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के रेट बुधवार के मुकाबले स्थिर बने रहे।

एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कायम रहा, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,48,340 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। दोनों ही श्रेणियों में कीमतें बुधवार के समान रहीं। वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को चांदी का भाव 2,67,100 रुपये प्रति किलोग्राम रहा, जबकि बुधवार को यह 2,74,700 रुपये प्रति किलोग्राम था। इस तरह चांदी के दाम में 7,600 रुपये प्रति किलो की कमी आई है।

सराफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और निवेशकों की गतिविधियों के चलते कीमती धातुओं के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में खरीदारी करने से पहले ग्राहकों को ताजा रेट जरूर जांच लेने चाहिए।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!