सड़क हादसा : ट्रक की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवती की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 Aug, 2026 07:55 PM

road accident 25 year old woman killed after being hit by a truck

पठानकोट के मलिकपुर-माधोपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 25 वर्षीय युवती की मौत हो गई। हादसा NH-44 पर स्थित 12 नंबर मोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर जा रही युवती को अपनी चपेट में ले लिया।

पठानकोट (हरजिंद्र गोराया) : पठानकोट के मलिकपुर-माधोपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 25 वर्षीय युवती की मौत हो गई। हादसा NH-44 पर स्थित 12 नंबर मोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर जा रही युवती को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार, युवती किसी काम से घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान मलिकपुर-माधोपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचते समय यह हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ ट्रक और उसके चालक के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। हादसे के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुचारू करवाया। पुलिस द्वारा मृतका की पहचान और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

इस हादसे ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्गों पर तेज रफ्तार वाहनों और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!