'ही-मैन' धर्मेंद्र के निधन से गम में डूबा Punjab, इस शहर से हैं खास नाता, पढ़ें...

Edited By Vatika,Updated: 24 Nov, 2025 04:03 PM

rip dharmendra

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ‘ही-मैन’ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र के निधन की

पंजाब डेस्क: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ‘ही-मैन’ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र के निधन की खबर ने पूरे पंजाब को शोक में डुबो दिया है। अभिनेता पिछले कुछ समय से बीमार थे और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सोमवार, 24 नवंबर 2025 को उनके निधन की सूचना मिलते ही फैन्स और चाहने वालों में दुख की लहर दौड़ गई।

साहनेवाल से शुरू हुआ धर्मेंद्र का सफर
धर्मेंद्र का असली नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल था। उनका जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के लुधियाना जिले के गांव नसराली में हुआ। एक साधारण सिख परिवार में जन्मे धर्मेंद्र ने अपनी शुरुआती पढ़ाई  Lalton Kalan  कॉलेज से की, जहां उनके पिता केवल कृष्ण हैडमास्टर थे। इसके बाद उन्होंने रामगढ़िया कॉलेज, फगवाड़ा से इंटर की पढ़ाई की। 12वीं तक पढ़ने के बाद भी वह आगे पढ़ना चाहते थे, लेकिन अभिनय के जुनून ने उन्हें पढ़ाई छोड़कर आगे बढ़ने पर मजबूर कर दिया।

साहनेवाल से मुंबई पर जड़ों को कभी नहीं भूले
धर्मेंद्र का बचपन साहनेवाल और फगवाड़ा दोनों जगह बीता। गांव के लोग बताते हैं कि वो मुंबई में स्टार बनने के बाद भी अपने गांव से गहरा जुड़ाव रखते थे। निधन की खबर के बाद साहनेवाल में माहौल गमगीन है। गांव की चौपाल पर लोग उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ कर रहे थे, लेकिन उनके निधन की खबर ने हर किसी को मायूस कर दिया। 91 वर्षीय सतपाल सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र हमेशा अपने गांव को याद करते थे और यहां के लोगों से उਨ੍ਹਾਂ का भावनात्मक रिश्ता था।

पिता थे अध्यापक, फगवाड़ा में की थी मैट्रिक
धर्मेंद्र के पिता मास्टर केवल कृष्ण चौधरी, फगवाड़ा के आर्या हाई स्कूल में गणित और सामाजिक विज्ञान पढ़ाते थे। धर्मेंद्र ने 1950 में इसी स्कूल से मैट्रिक पास की। उनके सहपाठी और वरिष्ठ एडवोकेट एस.एन. चोपड़ा ने बताया कि धर्मेंद्र बेहद विनम्र, मुस्कुराने वाले और सरल स्वभाव के इंसान थे। स्टार बनने के बाद भी उनमें कभी घमंड नहीं आया। धर्मेंद्र के करीबी दोस्त हरजीत सिंह परमार ने कहा— “जब भी वो गांव आते थे, कभी स्टार की तरह नहीं, बल्कि एक दोस्त की तरह बैठकर हंसना-बोलना और पुरानी बातें याद करना पसंद करते थे।”

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!