जालंधर जिला में बारिश का कहर जारी, लोगों पर आफत काल भारी

Edited By swetha,Updated: 19 Aug, 2019 09:51 AM

red alert in jalandhar

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए 72 घंटों का जो अलर्ट दिया गया था

जालंधर(पुनीत): मौसम विभाग द्वारा 72 घंटों का जो अलर्ट दिया गया था उसके अंतिम दिन जालंधर में भारी बारिश के चलते प्रशासन ने रैड अलर्ट घोषित कर दिया है। लोगों को घरों से बाहर न आने की हिदायत दी गई है।  फिलहाल प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरी स्थिति पर नजर रखी हुई है। 

PunjabKesari

अभी तक छह लोगों की मौत

उधर बीते शनिवार रात से लगातार हो रही बारिश के चलते 6 लोागों के मारे जाने की खबर है। बारिश के कारण हिमाचल में नदियां उफान पर हैं और भाखड़ा, रणजीत सागर, पौंग डैम व चंबा के चमेरा डैम ओवरफ्लो होने के कारण पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे रोपड़ के गावं आफत काल में आ गए हैं। यहां 3 दर्जन गांवों समेत आधा रोपड़ शहर पानी में गोते लगा रहा है। 238 गांवों में बाढ़ जैसी स्थति हो गई  है। इन्हें खाली कराने के आदेश दिए गए हैं। नवांशहर में स्कूल-कॉलेज व सरकारी संस्थान अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। रोपड़-आनंदपुर साहिब के बीच ट्रैक क्षतिग्रस्त होने के कारण 12 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!