Edited By Vatika,Updated: 01 Dec, 2023 10:12 AM

इसके बाद दोनों फोन पर बात करने लगे तो सुखविन्द्र सिंह ने पीडि़ता का विशवास जीत लिया।
साहनेवाल,कोहाड़ा: मोहाली के एक नामी अस्पताल में बतौर नर्स काम करने वाली एक लड़की के साथ एक सोशल मीडिया एप पर बने दोस्त द्वारा कथित तौर पर जबरदस्ती दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
इसके बाद पीड़ित लड़की द्वारा थाना कूमकलां पुलिस को दी गई शिकायत पर कारवाई करते हुए गांव पंजेटा के रहने वाले उक्त दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म करने का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। थाना मुखी गगनदीप सिंह मल्होत्रा ने बताया कि जगराओं के एक गांव की रहने वाली लड़की ने पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि उसकी इंस्टाग्राम के माध्यम से सुखविन्द्र सिंह पुत्र बलजीत सिंह निवासी पंजेटा, लुधियाना के साथ दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों फोन पर बात करने लगे तो सुखविन्द्र सिंह ने पीडि़ता का विशवास जीत लिया।
इसके बाद गत 18मई को सुखविन्द्र सिंह ने पीडि़ता को कटानी कलां बुलाया। जहां वह लड़की को कथित धोखे से एक होटल में ले गया। जहां उसने जबरदस्ती लड़की के साथ दुष्कर्म करते हुए किसी को बताने पर लड़की को बदनाम करने की धमकी दी। थाना मुखी गगनदीप सिंह ने बताया कि लड़की के बयानों पर सुखविन्द्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई शुरु की जा रही है।