पंजाब में शर्मनाक घटना, चलती कार में 11 साल की बच्ची से पार की सारी हदें...

Edited By Vatika,Updated: 23 Jan, 2023 09:23 AM

rape with minor girl

एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर हरजिन्दर सिंह ढिल्लों ने बताया कि आरोपियों में अमनदीप सिंह अमनी और दलबीर सिंह उर्फ दल्ली निवासी गांव बलबेड़ा शामिल हैं।

पटियाला/डकाला (बलजिन्द्र/नरिन्दर): थाना सदर पटियाला के अधीन पड़ते गांव बलबेड़ा में 11 साल की नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ चलती कार में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में थाना सदर पटियाला की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 12 घंटों में दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर हरजिन्दर सिंह ढिल्लों ने बताया कि आरोपियों में अमनदीप सिंह अमनी और दलबीर सिंह उर्फ दल्ली निवासी गांव बलबेड़ा शामिल हैं।

लड़की के पिता ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह मजदूरी करता है। उसकी 11 साल की लड़की है जो छठी कक्षा में पढ़ती है। शनिवार शाम को वह अपने चाचा के घर गई थी परन्तु वापस नहीं आई। जब उन्होंने ढूंढने की कोशिश की तो रास्ते में लड़की रोती हुई मिली और उसने बताया कि अमनदीप सिंह और दलबीर सिंह ने उसे जबरदस्ती कार में बैठा लिया और चलती कार में पहले अमनदीप और फिर दलबीर सिंह ने उससे दुष्कर्म किया।  दोनों उसे जान से मारने की धमकी देकर उसे जख्मी हालत में कार से उतार कर भाग आए। इसके बाद लड़की को अस्पताल में भर्ती करवाया गया और पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर एस.डी.एम. इशमित विजय सिंह, थाना सदर पटियाला के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर हरजिन्दर सिंह ढिल्लों और बलबेड़ा चौकी के इंचार्ज निशान सिंह पहुंचे। इंस्पैक्टर हरजिन्दर सिंह ढिल्लों ने तुरंत केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।  एस.डी.एम. इशमित विजय सिंह ने पीड़ित लड़की के इलाज का खर्च सरकार की तरफ से करने का ऐलान किया। एस.एस.पी. वरुण शर्मा ने कहा कि दोनों आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!