4 साल की मासूम से दरिंदे ने पार की सारी हदें..होश उड़ा देने वाला था मंजर

Edited By Vatika,Updated: 16 Jan, 2023 10:00 AM

rape with minor girl

चार साल की मासूम के साथ पड़ोसी युवक ने किया बलात्कार

लुधियाना (राज): डेहलों के इलाके में आलमगीर के नजदीक एक वेहड़े में युवक ने पड़ोस में रहने वाली चार साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार किया। जब उसका पिता ढूंढता हुआ आया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पुलिस को दी गई। थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी लक्ष्मी यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

शिकायकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ वेहड़े में रहता है। वह खुद कमरे में बैठा हुआ था। इस दौरान उसकी चार साल की बेटी वेहड़े में ही खेल रही थी। कुछ देर बाद उसने देखा की बेटी वेहड़े में नहीं थी। वह उसे ढूंढने लग गया। वह वेहड़े के बाकी कमरों में गया तो उसने देखा लक्ष्मी यादव के कमरे में उसकी बेटी थी। आरोपी ने अपने कपड़े उतारे हुए थे। उसकी बेटी के साथ गलत काम कर रहा था। उसने तुरंत अपनी बेटी को पकड़ा। इस बीच आरोपी उसे धक्का मार कर फरार हो गया। उधर, पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे काबू कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!