17 साल की बेटी को इस हाल में देख मां ने मचाया शोर, दास्तां सुन पहुंची थाने

Edited By Vatika,Updated: 21 Apr, 2021 12:41 PM

rape with minor girl

शादी का झांसा देकर एक युवक नाबालिगा के साथ बलात्कार करता रहा।

लुधियाना: शादी का झांसा देकर एक युवक नाबालिगा के साथ बलात्कार करता रहा। जब परिवार को इस बात का पता चला तो शिकायत पुलिस को दी गई। इस मामले में थाना पी.ए.यू. की पुलिस ने पीडि़ता की मां की शिकायत पर आरोपी सन्नी सनसोइया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जोकि ऋषि नगर के जेड-ब्लाक का रहने वाला है।

मां ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसकी बेटी 17 साल की है। जब वह घर पहुंची तो उक्त आरोपी उसकी बेटी के कमरे से बाहर निकला। जोकि उसे देखकर भाग गया। जब उसने बेटी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उक्त आरोपी उसे पिछले दो सालों से शादी का झांसा दे रहा है और उसके साथ बलात्कार कर रहा है। जोकि मना करने पर धमकियां देता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द उसे काबू कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!