पहले बहला फुसला कर नाबालिगा को भगाया, फिर रिश्तेदारों के घर ले जाकर किया ये काम

Edited By Sunita sarangal,Updated: 23 Dec, 2020 10:45 AM

rape with minor girl

आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा व पोक्सो एक्ट भी जोड़ा

जालंधर(वरुण): सुंदर नगर से 15 वर्षीय नाबालिग युवती को बहला फुसला कर भगाने वाले आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया था। मंगलवार को पुलिस के पास सिविल अस्पताल से करवाए गए लड़की के मैडीकल की रिपोर्ट आ गई थी जिसमें नाबालिगा से दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई।

थाना 8 के सब इंस्पैक्टर तरविंदर कुमार का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी राजा शाह (19) पुत्र बिगन शाह निवासी सुंदर नगर मूल निवासी बिहार के खिलाफ धारा 376 व पोक्सो एक्ट भी जोड़ दी गई है। इससे पहले आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366 के अधीन केस दर्ज किया गया था। सब इंस्पैक्टर ने कहा कि राजा शाह को जेल भेजने के आदेश हो चुके हैं जिसे बुधवार को जेल भेज दिया जाएगा।

बता दें कि 15 दिसम्बर को राजा शाह सुंदर नगर में ही रहने वाली 15 वर्षीय युवती को अपने साथ भगा ले गया था। पीड़ित पक्ष द्वारा दिए बयानों के बाद थाना आठ की पुलिस ने आरोपी राजा शाह के खिलाफ बहला फुसला कर भगा ले जाने का केस दर्ज कर लिया था जबकि रविवार को उसे सुंदर नगर में ही रिश्तेदार के क्वार्टर से गिरफ्तार करके पुलिस ने नाबालिगा को भी बरामद कर लिया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!