हवस के भूखे की करतूत, आधी रात को घर में घुसकर नाबालिगा से किया बलात्कार
Edited By Vatika,Updated: 08 Aug, 2020 10:53 AM

एक नाबालिगा के घर में घुसकर बलात्कार करने के मामले में थाना सदर कपूरथला की पुलिस ने आरोपी को छापेमारी के दौरान गिरफ़्तार किया है।
कपूरथला: एक नाबालिगा के घर में घुसकर बलात्कार करने के मामले में थाना सदर कपूरथला की पुलिस ने आरोपी को छापेमारी के दौरान गिरफ़्तार किया है।
जानकारी के अनुसार जून महीने में नजदीकी गांव में देर रात आरोपी ने एक घर में घुसकर नाबालिग लड़की को जबरन-बलात्कार का शिकार बनाया था। जब लड़की द्वारा शोर मचाने पर उसके परिवार वालों को पता चला तो आरोपी मौके से फ़रार हो गया । वहीं सूचना मिलते ही थाना सदर कपूरथला की पुलिस ने जांच के बाद फ़रार आरोपी की पहचान अजय कुमार पुत्र देस राज निवासी गांव सिधवां के रूप में की थी।

देर रात एस.एच.ओ. सदर इंस्पेक्टर गुरदयाल सिंह को सूचना मिली कि आरोपी अजय कुमार सिधवां दोना के नजदीकी क्षेत्र घूम रहा है। जिस पर पुलिस टीम ने छापेमारी करके उसे गिरफ़्तार कर लिया। पूछताछ दौरान उसने बताया कि वह पिछले लम्बे समय से कपूरथला शहर से बाहर छिपा हुआ था और वह अब अपने गांव आ रहा था।
Related Story

किस्मत हो तो ऐसी! मनदीप बराड़ पर बरसी लॉटरी की बंपर खुशियां, रातों-रात बने मालामाल

हथियारों से लैस युवकों ने घर में घुसकर दो युवकों पर किया हमला, हालत गंभीर

खन्ना: संदिग्ध युवकों के घर में घुसने से मचा हड़कंप, घटना का वीडियो वायरल

पंजाब: घर में घुसकर पूर्व पार्षद पर गैं/गस्टर ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल

Punjab : एक सप्ताह में दूसरी बार चली गोली, नाबालिग जख्मीं, दहशत का माहौल

OMG! बंद कॉलोनी में घुसे चोर, लॉक तोड़कर Swift Dzire चुराई; CCTV में कैद वारदात

मोहाली में कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग, घरों में घुसा धुआं... सांस लेना हुआ मुश्किल

चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद ‘AAP’ को गांवों में घुसने नहीं देंगे लोग: केवल ढिल्लों

जालंधर में दिनदहाड़े लूट, लुटेरों ने नाबालिग को बनाया, तलवार दिखाकर उतारा सोने का लॉकेट

Punjab: मेला देखने निकले 3 नाबालिग, रास्ते में दर्दनाक हादसा, परिवार में मातम