Edited By Vatika,Updated: 06 May, 2020 03:18 PM
8वीं क्लास में पढ़ती 13 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने वाले कलयुगी पिता के खिलाफ थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
निहाल सिंह वाला /बिलासपुर (बावा): 8वीं क्लास में पढ़ती 13 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने वाले कलयुगी पिता के खिलाफ थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में बताया कि उसकी 13 वर्षीय लड़की जो कि 8वीं क्लास में पढ़ती है। उसका पति शराब पीने का आदि है और वह अपनी लड़की के साथ गलत हरकत करता है। मां ने बताया कि जब मुझे इस बारे पता लगा तो मैंने इसका विरोध किया तो उसने मारपीट कर जान से मारने की धमकिया देनी शुरू कर दीं।
मामले को गंभीरता से लेते थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस ने उक्त कलयुगी पिता के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया। डी. एस. पी निहाल सिंह वाला मनजीत सिंह और थाना प्रमुख जसवंत सिंह ने बताया कि मामले की जांच सब इंस्पेक्टर किरनदीप कौर की तरफ से की जा रही है।