FB पर दोस्ती, होटल में बुलाकर खींची अश्लील तस्वीरें, Blackmail कर किया कई बार रेप

Edited By Vatika,Updated: 26 Aug, 2020 10:09 AM

rape with delhi girl

दिल्ली की युवती से फेसबुक पर दोस्ती कर मोहाली के युवक ने सैक्टर-17 स्थित होटल में रेप कर अश्लील फोटो ले लिए और ब्लैकमेल किया। रेप से पहले आरोपी ने युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीली चीज मिलाई थी।

चंडीगढ़(सुशील): दिल्ली की युवती से फेसबुक पर दोस्ती कर मोहाली के युवक ने सैक्टर-17 स्थित होटल में रेप कर अश्लील फोटो ले लिए और ब्लैकमेल किया। रेप से पहले आरोपी ने युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीली चीज मिलाई थी। सैक्टर-17 थाना पुलिस ने मोहाली निवासी सरबजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दिल्ली निवासी युवती ने बताया कि वह 2018 में आई.ए.एस. कोचिंग के लिए आई थी। वह सैक्टर-15 में रहती थी। इस दौरान उसकी फेसबुक पर दोस्ती सरबजीत सिंह से हुई थी। उसे कुछ पैसे की जरूरत थी। उसने सरबजीत सिंह से उधार पैसे मांगे और वह सैक्टर 17 में पहुंच गया। सरबजीत सिंह ने कहा कि रुपए की जरूरत है तो होटल में चलना पड़ेगा। सरबजीत उसे सैक्टर-17 के होटल में ले गया। युवती ने आरोप लगाया कि सरबजीत ने कोल्ड ड्रिंक में नशीली चीज पिलाकर उससे रेप किया। इसके साथ ही सरबजीत उसके फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने लगा। 


मनीमाजरा के होटल में दोस्त ने भी किया दुष्कर्म
फिर सरबजीत ने उसे मनीमाजरा के होटल में बुलाया और कहा कि अगर नहीं आएगी तो फोटो मंगेतर को दिखा दूंगा। वह डर के मारे मनीमाजरा गई और वहां सरबजीत व उसके दोस्त ने उससे रेप किया। इसके बाद सरबजीत मंगेतर को अश्लील फोटो भेजने की धमकी देने लगा। 2018 में सरबजीत ने अमृतसर बुलाकर रेप किया। जब उसने मोबाइल नंबर बदल दिया तो सरबजीत ने मंगेतर के जीजा को उसकी अश्लील फोटो भेज दी। इसके बाद सरबजीत ने ब्लैकमेल कर उससे कई बार रेप किया। परेशान होकर युवती ने शिकायत पुलिस को दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!