Edited By Vatika,Updated: 18 Jun, 2021 10:44 AM

उप मंडल नंगल के एक गांव में कलयुगी पिता अपनी नाबालिग बेटी के साथ 3 साल तक दुष्कर्म करता र
नंगल (गुरभाग, नंगल): उप मंडल नंगल के एक गांव में कलयुगी पिता अपनी नाबालिग बेटी के साथ 3 साल तक दुष्कर्म करता रहा और साथ ही उसने बेटी को जालंधर में भी एक नौजवान के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रमुख इंस्पैक्टर पवन चौधरी ने बताया कि 17 साल की नाबालिग लड़की ने बताया कि उसका पिता गत 3 वर्ष से उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। लड़की ने बताया कि उसका पिता एक बार नौकरी दिलवाने के बहाने उसको जालंधर ले गया जहां एक नौजवान के साथ उसे शारीरिक सम्बन्ध बनाने को मजबूर किया और इस दौरान उसकी एक वीडियो भी बना ली। इसके बाद ब्लैकमेल कर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा।
किसी को इस संबंधी बताने पर उसको, उसकी मां, भाई और बहन को मारने की धमकी दी।तंग आकर उसने अपनी माता व बहन को इस संबंधी बताया। जब मां ने पिता का विरोध किया तो उसने उसकी मां को मारपीट कर घर से निकाल दिया। थाना प्रमुख ने बताया कि पीड़िता के बयानों पर मामला दर्ज कर पीड़िता के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसको अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा।