Hotel के कमरे में ले जाकर लड़की के साथ हैवानियत, पहले खिलाया नशीला पदार्थ फिर...

Edited By Kamini,Updated: 09 Nov, 2024 08:18 PM

rape with a girl after giving her intoxicants

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

तरनतारन (रमन) : एक युवक द्वारा एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है, जिसके बाद थाना श्री गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की रहने वाली 21 वर्षीय लड़की ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि गुरजीत सिंह और जगप्रीत कौर निवासी तरनतारन ने उसकी बात सुरजीत सिंह पुत्र चंचल सिंह निवासी तरनतारन के साथ कराई। जिसने कई बार उसके साथ जबरदस्ती की, फिर पिछले 3 नवंबर को सुरजीत सिंह उसे घर से उठाकर सरहाली कला स्थित होटल हॉक में ले गया, जहां उसने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ जबरदस्ती की। 

यही नहीं फिर उसे नशे की हालत में 2 दिन बाद तरनतारन रोही पास ही छोड़कर फरार हो गया। उसने यह पूरी घटना अपने परिवार को फोन पर बताई। इस संबंध में लड़की की तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उसके परिजनों ने उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां इलाज जारी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी गोइंदवाल साहिब अतुल सोनी ने बताया कि पीड़ित लड़की के बयानों के आधार पर संदिग्ध सुरजीत सिंह पुत्र चंचल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिसकी आगे की जांच महिला एएसआई बलविंदर कौर ने शुरू कर दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!