नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर किया Rape, मामला दर्ज

Edited By Tania pathak,Updated: 05 May, 2021 02:49 PM

rape done by tricking minor girl into marriage

थाना मेहरबान की पुलिस ने सोमवार रात एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है।

लुधियाना (अनिल): थाना मेहरबान की पुलिस ने सोमवार रात एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। इस संबंधी थाना प्रभारी सिमरनजीत कौर ने बताया कि पीड़ित लड़की के पिता ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका साला गांव चौंता में रहता है जिसकी पत्नी के बीमार होने के चलते अपनी 15 साल की नाबालिग लड़की को उसकी देख-रेख के लिए वहां छोड़ आया था।

27 अप्रैल को उस की सालेहार का भतीजा धर्मवीर पुत्र अमरनाथ वासी माछीवाड़ा उसकी बेटी को शाम के करीब 7 बजे घर के बाहर से शादी करने का झांसा देकर बहला-फुसला कर ले गया और अगले दिन 28 अप्रैल को उसकी सालेहार कौशल्या देवी मेरी लड़की को धर्मवीर के पास से लेकर हमारे घर पर छोड़ गई जिसके बाद उक्त पीड़िता ने बताया कि धर्मवीर रात को उसे किसी मोटर के कमरे में ले गया था, जहां पर उक्त लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

थाना प्रभारी ने बताया जिस के बाद पीड़ित लड़की के पिता ने इसकी शिकायत मेहरबान पुलिस को की। पुलिस ने सारे मामले की जांच करने के बाद उक्त आरोपी धर्मवीर के खिलाफ शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तार कर लिया गया है।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!