धार्मिक स्थल पर सेवादार ने पार की सारी हदें, लड़की के शोर मचाने पर...

Edited By Vatika,Updated: 27 Feb, 2021 01:39 PM

rape attempt with girl

यहां के धार्मिक स्थल में एक सेवक द्वारा लड़की से जबरन बलात्कार के प्रयास का शर्मनाक मामला सामने आया है।

अमृतसरः यहां के धार्मिक स्थल में एक सेवक द्वारा लड़की से जबरन बलात्कार के प्रयास का शर्मनाक मामला सामने आया है। यह घटना ग्रीन फील्ड के एक गुरुद्वारे में हुई, जहां सेवक ने मानसिक तौर पर तनाव से जूझ रही लड़की से रेप का प्रयास किया। 


पीड़िता के परिजनों ने बताया कि उनकी लड़की (34) का अभी विवाह नहीं हुआ। वह पिछले कुछ सालों से मानसिक तनाव में थी और धार्मिक स्थल में सेवा करने जाती है।  शुक्रवार शाम को जब वह धार्मिक स्थल पर पहुंची तो वहां पहले से वहां मौजूद सेवामुक्त सेवक जसमेहर सिंह ने उस पर बुरी नज़र रखी। उसकी बेटी माथा टेकने के लिए सुख आसन के कमरे में पहुंची तो वहां मौका मिलने पर आरोपी पहले उससे अश्लील हरकतें करने लग पड़ा। परिजनों अनुसार जब लड़की ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसे हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। इस दौरान दूसरे श्रद्धालु उक्त कमरे में पहुंच गए। वहां महिला पहले ही आरोपी का विरोध कर रही थी और श्रद्धालुओं को देखकर सेवक जसमेहर सिंह मौके से फ़रार हो गया।

फ़िलहाल सदर पुलिस ने तरनतारन जिले के सरहाली गांव के निवासी जसमेहर सिंह के खिलाफ जबरन बलात्कार की कोशिश के मामल में पीड़ित परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। दूसरी तरफ़ थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर परवीन कुमार ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए छापे मारे जा रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!