Edited By Kalash,Updated: 27 Jun, 2024 10:45 AM
पंजाब में गुरुवार सुबह हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
जालंधर : पंजाब में गुरुवार सुबह हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं जालंधर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में गुरुद्वारा साहिब के बाहर आंधी और बारिश के चलते पेड़ गिर गया। इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया और सड़क पर आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं राहत की बात यह रही कि जानी नुकसान से बचाव रहा।
आपको बता दें कि बीते दिनों पड़ रही भीषण गर्मी को प्रकोप से लोग बहुत परेशान थे। पंजाब के जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर था। वहीं आज सुबह हुई बारिश के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग द्वारा पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़ में अगले 4 दिनों के लिए आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश होने का यैलो अलर्ट जारी किया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here