Edited By Kalash,Updated: 09 Jun, 2024 12:39 PM

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क : लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए रवनीत सिंह बिट्टू मोदी कैबिनेट में पंजाब से एकमात्र राज्य मंत्री होंगे। पता चला है कि रवनीत सिंह बिट्टू को आज दिल्ली में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए बुलाया गया है।
आपको बता दें कि कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए रवनीत बिट्टू ने लुधियाना से बीजेपी की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़े थे। इस दौरान वह कांग्रेस के उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से हार गए थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here