बहुकरोड़ी घोटाले में फरार चल रहा जालंधर का GST आफिसर गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Jun, 2024 08:38 PM

fugitive gst officer b k virdi surrendered before vigilance

बहुकरोड़ी घोटाले में शामिल जालंधर के जी.एस.टी. आफिसर बी.के. विरदी द्वारा विजीलैंस समक्ष सरैंडर करने की खबर सामने आई है। जानकारी अनुसार कोर्ट की तरफ से किसी तरह की कोई राहत न मिलती देख विरदी ने विजीलैंस समक्ष खुद को सरैंडर कर दिया है।

जालंधर : बहुकरोड़ी घोटाले में शामिल जालंधर के जी.एस.टी. आफिसर बी.के. विरदी द्वारा विजीलैंस समक्ष सरैंडर करने की खबर सामने आई है। जानकारी अनुसार कोर्ट की तरफ से किसी तरह की कोई राहत न मिलती देख विरदी ने विजीलैंस समक्ष खुद को सरैंडर कर दिया है। बता दें कि विरदी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में विजीलैंस ने केस दर्ज किया था, जिसके बाद विरदी लगातार फरार चल रहे थे तथा कोर्ट से राहत लेने के लिए कई तरह के दांव-पेच लड़ा रहे थे, लेकिन कोर्टी की तरफ से कोई राहत न मिलती देख आज बी.के. विरदी ने विजीलैंस समक्ष सरैंडर कर दिया है। 

बता दें कि होईकोर्ट ने विरदी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। याचिका पर सुनवाई दौरान कोर्ट ने बेशक अंतरिम राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। लेकिन जैसे ही जमानत याचिका खारिज हुई, विजीलैंस ने कोर्ट से विरदी की गिरफ्तारी को लेकर अरेस्ट वारंट मांग लिए थे। जिसके चलते आज विरदी ने विजीलैंस समक्ष सरैंडर किया है। विजीलैंस विभाग ने विरदी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है और उन्हें 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है। 

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!