Chandigarh : एयरपोर्ट पर कंगना रनौत से बदसलूकी, सुरक्षा कर्मी ने जड़ा थप्पड़
Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Jun, 2024 05:50 PM

हाल ही में सांसद चुनी गई अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
चंडीगढ़ : हाल ही में हिमाचल प्रदेश की मंडी से सांसद चुनी गई अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक सी.आई.एस.एफ. महिला कर्मी द्वारा थप्पड़ जड़ दिया गया है। उन्हें सी.आई.एस.एफ. की महिला सुरक्षा कर्मी ने थप्पड़ मारा है। दरअसल कंगना जब दिल्ली के लिए फ्लाइट लेने जा रही रही थी तो गेट पर उनकी सुरक्षा कर्मी से बहस हो गई तथा इस दौरान महिला सुरक्षा कर्मी ने कंगना रनौत को थप्पड़ जड़ दिया। जिस महिला सुरक्षा कर्मी ने थप्पड़ मारा है, उसका नाम कुलविंद्र कौर बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि कंगना ने हाल ही में सियासत में कदम रखा है तथा लोकसभा चुनावों में कंगना को हिमाचल के मंडी से सांसद चुना गया है। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को हराकर एक बड़ी जीत मिली है। कंगना आज दिल्ली के लिए रवाना होने जा रही थी, लेकिन जैसे ही वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंची तो उनकी महिला सुरक्षा कर्मी के साथ झड़प हो गई तथा गुस्से में आई महिला सुरक्षा कर्मी ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया है।

Related Story

चंडीगढ़ में गर्मी का असर दिखना शुरू, आने वाले दिनों में बढ़ेगा पारा

खड़े-खड़े सो गया व्यक्ति! Chandigarh में अजीबो-गरीब मामले ने लोगों को किया हैरान

चंडीगढ़ के कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी, करवाया गया खाली, चारों तरफ-पुलिस ही पुलिस

पंजाब-चंडीगढ़ में भीषण गर्मी, 24-25 अप्रैल को Heatwave की चेतावनी जारी

पंजाब-चंडीगढ़ में बढ़ेंगी और गर्मी, मौसम विभाग ने जारी की नई जानकारी, रहे सावधान

चंडीगढ़ में कारोबारी से गैंगस्टर के नाम पर करोड़ों की फिरौती की मांग, जांच में जुटी पुलिस

प्रॉपर्टी टैक्स भरने वालों के लिए जरूरी खबर, 31 मई है Last Date

चंडीगढ़ में BJP आयोजित करेगी 'जनता दी विधानसभा', उठाएगी जन मुद्दे

Chandigarh: गर्मी की छुट्टियों का ऐलान, नया शेड्यूल जारी, PGI प्रशासन ने जारी किया आदेश

लॉकर सुरक्षा में चूक, PNB को ग्राहक को चुकाने होंगे 1 करोड़ रुपए