होटलों में चल रहे जिस्मफिरोशी का पर्दाफाश, संचालक सहित 8 महिलाएं और 6 पुरुष गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 11 Sep, 2025 05:48 PM

raid in hotels in moga

पंजाब की मोगा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मोगा-फिरोजपुर रोड पर स्थित दो होटलों में छापेमारी कर देह व्यापार के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।

मोगा: पंजाब की मोगा पुलिस ने दो होटलों में छापेमारी कर देह व्यापार के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। जानकारी अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मोगा-फिरोजपुर रोड पर स्थित 2 होटलों में रेड की है, जहां से पुलिस ने 8 महिलाओं और 6 पुरुषों को आपत्तिजनक हालात में गिरफ्तार किया है, जिनमें दोनों होटलों के संचालक भी शामिल हैं।

इस बारे जानकारी देते एसएचओ थाना सदर गुरसेवक सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस टीम ने दोनों होटल में रेड करके इनके संचालक लवजीत सिंह और अनमोल सिंह को मौके से गिरफ्तार करके 8 महिलाओं और अन्य पुरुष ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त छापेमारी की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बड़े समय से शिकायतें मिल रही थीं कि उक्त होटलों में देह व्यापार जैसे धंधे को अंजााम दिया जा रहा है, जिसके बाद पुलिस ने हरकत में आते हुए दोनों होटलों में जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया है। 

पुलिस के अनुसार लंबे समय से इन होटलों में अवैध देह व्यापार की शिकायतें मिल रही थीं। हाल ही में मिली गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने दोनों होटलों में छापेमारी कर आपत्तिजनक गतिविधियों को रोका छापेमारी के दौरान होटल में अफरा-तफरी मच गई और महिलाएं मुंह छिपाते नजर आईं। पकड़ी गई महिलाएं दूसरे राज्यों की रहने वाली हैं, जिन्हें इन होटलों में जिस्मफरोशी के लिए मजबूर किया जा रहा था।  


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!