पंजाब के Hotel में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा , ग्राहकों को बुलाकर करवाते थे...

Edited By Vatika,Updated: 05 Jun, 2025 12:05 PM

racket disclose

पुलिस ने होटल पर मारा छापा, जिस्मफरोशी के आरोप में 4 काबू

रामां मंडी : बीती रात फुल्लोखारी रोड पर स्थित एक होटल पर रामां पुलिस ने छापा मारा, जहां से जिस्मफरोशी के आरोप में 4 लोगों को काबू कर केस दर्ज किया गया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि एस.पी.सी.एल. के फुल्लोखारी गेट के पास होटल में कुछ लोग बाहरी महिलाओं को बुलाकर जिस्मफरोशी का धंधा करवा रहे हैं। उन्होंने होटल में 2 महिलाओं को जिस्मफरोशी के धंधे के लिए स्थाई तौर पर रखा हुआ है, जो बाहरी ग्राहकों को बुलाकर व अन्य महिलाओं को भी बुलाकर पैसे लेकर जिस्मफरोशी का धंधा कर रहे हैं।

इस पर एस.एच.ओ. हरबंस सिंह के नेतृत्व में ए.एस.आई. सुखदीप सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ उक्त होटल पर छापा मारा। पुलिस ने होटल मालिक सहित 4 व्यक्तियों काबू कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!