शिव सेना नेता की तरफ से चलाए जा रहे गंदे धंधे का पर्दाफाश, आंटी करती थी लड़कियां सप्लाई

Edited By Vatika,Updated: 28 Nov, 2020 04:15 PM

racket disclose

दीनानगर पुलिस ने बस स्टैंड स्थित शिव सेना नेता की तरफ से ढाबे की आड़ में चलाए जा रहे देह -व्यापार के धंधे का पर्दाफाश करते हुए एक दंपत्ति को आपत्तिजनक हालत में काबू किया है।

दीनानगर (राजेश): दीनानगर पुलिस ने बस स्टैंड स्थित शिव सेना नेता की तरफ से ढाबे की आड़ में चलाए जा रहे देह -व्यापार के धंधे का पर्दाफाश करते हुए एक दंपत्ति को आपत्तिजनक हालत में काबू किया है। इस संबंधित पुलिस ने शिव सेना पंजाब के नेता और ढाबा मालिक अजय  कुमार के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। 

PunjabKesari

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दीनानगर बस स्टैंड के अंदर स्थित ढाबे का मालिक देह व्यापार का कारोबार चला रहा है, जिसे गुरदासपुर की रहने वाली एक आंटी लड़कियां स्पलाई करती है और अजय कुमार उन लड़कियों के लिए ग्राहकों का इंतज़ाम करता है। इसी सूचना के आधार पर जब ढाबे पर छापेमारी की तो उस समय ढाबे का मालिक शिव सेना नेता अजय कुमार ढाबे के अंदर मौजूद था और ढाबे की तीसरी मंज़िल से एक दंपत्ति को आपत्तिजनक हालत में गिरफ़्तार किया गया है। इस संबंधित हलके एस.एच.ओ. कुलविन्दर सिंह ने बताया कि 2 व्यक्तियों सहित एक महिला को हिरासत में ले लिया है जबकि गुरदासपुर की रहने वाली एक आंटी जो लड़कियां स्पलाई करती थी, फ़रार है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!