1 minute ago
14 hours ago
15 hours ago
16 hours ago
21 hours ago
22 hours ago
1 day ago
2 days ago
3 days ago
Wednesday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
MC जालंधर ने शहर के कचरे से बनाई खाद, यूरिया से बढ़िया क्वालिटी देख खुश हुए ऑफिसर
Edited By Sunita sarangal,Updated: 15 Oct, 2019 10:51 AM
स्वच्छ भारत अभियान के तहत जालंधर नगर निगम प्रशासन ने काफी समय से सैग्रीगेशन के अलावा वेस्ट टू कम्पोस्ट का अभियान चला रखा है।
जालंधर(खुराना): स्वच्छ भारत अभियान के तहत जालंधर नगर निगम प्रशासन ने काफी समय से सैग्रीगेशन के अलावा वेस्ट टू कम्पोस्ट का अभियान चला रखा है। तमाम दिक्कतों के बावजूद अब निगम द्वारा बनाई गई पिट्स से खाद निकलनी शुरू हो गई है और इस खाद की क्वालिटी यूरिया से भी बढ़िया निकलने के कारण मेयर जगदीश राजा व कमिश्नर दीपर्व लाकड़ा काफी खुश दिखे। गौरतलब है कि नंगल शामा पिट कम्पोस्टिंग यूनिट से निकली खाद का सैम्पल पिछले दिनों मेयर राजा ने टैस्टिंग हेतु लुधियाना स्थित पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के साइंस विभाग को भेजा था, जिसकी रिपोर्ट निगम को प्राप्त हो गई है। रिपोर्ट में कूड़े से बनी खाद की क्वालिटी यूरिया से भी बढ़िया बताई गई है। मेयर राजा ने प्रैस कॉन्फ्रैंस दौरान इस रिपोर्ट को सार्वजनिक किया और बताया कि आने वाले समय में निगम इस खाद को भी करीब 1500 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बेचा करेगा। 4 वार्डों को बांटे 40 नए रेहड़े गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग करने के अभियान को तेज करने हेतु निगम ने 100 विशेष रेहड़े मंगवाए हैं जिन पर गीले, सूखे तथा खतरनाक कूड़े हेतु अलग-अलग बिन बने हुए हैं। पहले चरण में निगम को 40 रेहड़े प्राप्त हुए थे, जिनमें से 10-10 रेहड़े पार्षद विक्की कालिया, पार्षद जगदीश दकोहा, पार्षद सुनीता रिंकू तथा पार्षद मनजीत कौर के वार्डों में बांटे गए हैं। जल्द ही निगम को 60 और नए रेहड़े मिल जाएंगे, जिन्हें गीला-सूखा कूड़ा अलग करने वाले वार्डों में बांटा जाएगा। विधायक बेरी के सहयोग को कमिश्नर ने सराहा प्रैस कॉन्फ्रैंस दौरान निगम कमिश्नर दीपर्व लाकड़ा ने बताया कि पहले चरण में निगम ने 4 पिट कम्पोस्टिंग यूनिट बनाने के टैंडर लगाए थे और चारों ही सैंट्रल विधानसभा हलके में हैं, जिसके लिए विधायक राजिंद्र बेरी का सहयोग प्रशंसनीय रहा। इनमें से नंगल शामा का यूनिट लगभग तैयार हो चुका है और रागा मोटर्स के निकट बनना शुरू हो गया है। जल्द ही दकोहा और धन्नोवाली में भी ऐसे यूनिट बनने शुरू हो जाएंगे। कूड़े से खाद बनाने के 6 और प्लांट जल्द लगेंगे नगर निगम ने पिट कम्पोस्टिंग यूनिट की सफलता को देखते हुए 6 और स्थानों पर ऐसे यूनिट लगाने का टैंडर निकाला है। नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में एक प्लांट लीडर फैक्टरी के निकट डम्प वाले स्थान पर लगाया जाएगा जबकि एक प्लांट मकसूदां फ्लाईओवर के नीचे हैंडटूल ऑफिस के निकट बनेगा। गांव सलेमपुर मुसमलाना में ऐसे 2 यूनिट बनाए जा रहे हैं। वैस्ट क्षेत्र में वेस्ट टू कम्पोस्ट प्लांट बस्ती पीर दाद डिस्पोजल के निकट लगाया जाएगा जबकि एक प्लांट फोल्ड़ीवाल एस.टी.पी. में बनेगा। इसके बाद अन्य स्थानों पर भी ऐसे प्लांट बनाए जाएंगे।
जालंधर में पुलिस एनकाउंटर दौरान युवक की मौ'त, इलाके में तनाव
जालंधर में ट्रैफिक लाइट बनी मजाक! एक साथ जली दो लाइटें, लोग कनफ्यूज
प्री-SIR जांच में बड़ा खुलासा, जालंधर की चार सीटों पर बदलेगा खेल?
जालंधर में देर रात गुंडागर्दी! 'आप' नेता के भतीजे पर फायरिंग के आरोप
जालंधर की मशहूर मंडी में 4 दिन की छुट्टियों का ऐलान, नोट कर लें Dates
ग्रीस में दर्दनाक हादसा: जालंधर के युवक की मौत, परिवार के साथ घूमने गए थे विदेश
जालंधर में फिर चली गोलियां! युवक को गोलियों से भूना, 24 घंटे में दूसरी घटना
मानसून से पहले जालंधर वासियों के लिए खतरे की घंटी! लोगों का फूटा गुस्सा
जालंधर में ब्लैकमेल, मारपीट और रंगदारी का मामला, पुलिस ने 4 आरोपी किए काबू
जालंधर में दिनदहाड़े शोरूम पर Firing, बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
USD $
17/06/2026 08:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके हक में हो सकता है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को संभलकर रहने...
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करने का सोच रहे हैं तो...
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। साझेदारी में व्यापार कर रहे जातकों को मुनाफा हो सकता है। युवाओं को अपनी मंजिल पाने के लिए थोड़ी और...
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवाने का सोच रहे हैं तो उसके लिए समय अच्छा है।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापार के लिए घर के बड़ों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। प्रेमी के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को प्रमोशन मिलने के...
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाकर चलें। व्यापार में आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। दोस्तों से किसी बात पर बहस हो सकती है। आज किसी से भी अपने विचार व्यक्त न करें।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बिज़नेस कर रहे जातकों को कोई अच्छी डील मिल सकती है। जिस कार्य की समझ न हो उस कार्य को करने से बचें।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। व्यापार कर रहे जातकों को परिजनों का सहयोग मिल सकता है।नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बच्चे अपने दिल की बात माता-पिता से बोल सकते हैं। घर में किसी नए सदस्य के आने से खुशी का माहौल बना...
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes