परिवार के साथ हिमाचल घूमने गए पंजाबी की मौ*त, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Edited By Kamini,Updated: 02 Jun, 2025 01:09 PM

punjabi tourist dies in himachal

हिमाचल में घूमने गए एक टूरिस्ट की दर्दनाक मौत होने की खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क : हिमाचल में घूमने गए एक टूरिस्ट की दर्दनाक मौत होने की खबर सामने आई है। टूरिस्ट की पहचान वरिंदरजीत पंधेर (उम्र 54) निवासी अमन बाग कालोनी पटियाला के रूप में हुई है जोकि पेशे से आयुर्वेदिक डाक्टर थे। मिली जानकारी के अनुसार टूरिस्ट वरिंदरजीत पंधेर की मौत हिमाचल के लाहौल स्पीति जिला में मनाली-लेह नेशनल हाइवे पर हाई एल्टीट्यूड सिकनेस के कारण हुई है। 

बताया जा रहा है कि, वरिंदरजीत पंधेर गत 28 मई को अपनी पत्नी गुरप्रीत पंधेर व बेटी हरजोबन के साथ लेह घूमने गया था, 28 मई को मनाली व 29 मई को लेह पहुंचे। इसी बीच वह लेह से लौटने के बाद गत दिन रविवार को दारचा पहुंचा था, तभी उसकी तबीयत खराब हो गई और वह बीमार हो गया। दराया में टूरिस्ट वरिंदरजीत को प्राथमिक उपचार देने के बाद केलांग में रैफर कर दिया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई।  

इस घटना ने एक बार फिर ऊंचे पहाड़ी इलाकों में ऊंचाई से होने वाली बीमारियों के खतरे को उजागर किया है। दारचा जैसे स्थानों पर, खासकर ग्राम्फू से लोसर के बीच, ऑक्सीजन का स्तर काफी कम हो जाता है, जिससे सांस लेने में गंभीर समस्या हो सकती है। यह उन पर्यटकों के लिए खास तौर पर खतरनाक हो सकता है जो मैदानी इलाकों से आते हैं और ऊंचाई पर रहने के आदी नहीं हैं। 

प्रशासन की सलाह और एहतियाती उपाय लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए महत्वपूर्ण सलाह जारी की है। प्रशासन ने सांस की समस्या वाले लोगों को दारचा से आगे यात्रा न करने की सख्त हिदायत दी है। इसके अलावा, सभी टूरिस्ट को यात्रा के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर और प्राथमिक चिकित्सा किट साथ रखने की सलाह दी गई है। नियमित रूप से पानी पीने से भी ऊंचाई से होने वाली बीमारियों का खतरा कम होता है, क्योंकि यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!