गिप्पी ग्रेवाल से गुरदास मान तक, कई कलाकारों ने खेती बिलों का खुलकर किया विरोध

Edited By Vatika,Updated: 21 Sep, 2020 12:09 PM

punjabi singer gippy grewal gurdas maan

खेती बिलों के खिलाफ पंजाबी गायक और अदाकार गिप्पी ग्रेवाल ने भी अपनी आवाज बुलंद की है।

जालंधर: खेती बिलों के खिलाफ पंजाबी गायक और अदाकार गिप्पी ग्रेवाल ने भी अपनी आवाज बुलंद की है। इस बिल के खिलाफ जहां किसान संगठनों और अलग -अलग राजनीतिक पार्टियां विरोध कर रही हैं, ऐसे में पंजाबी गायकों और कलाकारों ने भी खेती बिलों का खुलकर विरोध किया है। अब गिप्पी ग्रेवाल ने भी सोशल मीडिया पर बिलों के खिलाफ आवाज उठाते हुए गीत पेश किया है, जिसमें उन्होंने किसानों के साथ धक्केशाही की बात की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

KISAAN HAI, TEH HINDUSTAAN HAI JAI JAWAAN, JAI KISAAN 🙏🏽

A post shared by Gurdas Maan (@gurdasmaanjeeyo) on Sep 19, 2020 at 9:12am PDT

 

किसानों के हक के लिए सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने भी ट्विट करते किसानों के हक में नारा दिया है। इन पंजाबी गायकों के अलावा और भी कई पंजाबी सितारे किसानों के हक के लिए आवाज़ उठा रहे हैं। पंजाब के दिग्गज गायक गुरदास मान ने भी अपनी खेती करते हुए तस्वीर शेयर कर लिखा,'किसान है और हिंदुस्तान है', जय जवान जय किसान।' इसके साथ ही गायक रणजीत बावा भी इस मामले के खिलाफ खुल कर उतरे हैं। 

 

रणजीत बावा ने गुरदसपूर से BJP के MP और बॉलीवुड अदाकार सन्नी देओल से अपील की है। रणजीत बावा ने लिखा,'सर आप गुरदासपुर से MP हो। आपको किसानों के लिए कुछ करना चाहिए। कम से -कम किसानों के हक में आवाज बुलंद करे। आपको पंजाबियों ने बहुत उम्मीद के साथ MP बनाया है। मैं ख़ुद भी गुरदसपुर से हूं।'

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!