पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ आज इस शहर में लगाएंगे रौनक

Edited By Urmila,Updated: 14 Dec, 2024 10:15 AM

punjabi singer diljit dosanjh will bring joy to this city today

दिलजीत दोसांझ 14 दिसंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में शो करेंगे। गायक दिलजीत इस समय 'दिल लुमिनाटी' टूर पर हैं।

चंडीगढ़: दिलजीत दोसांझ 14 दिसंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में शो करेंगे। गायक दिलजीत इस समय 'दिल लुमिनाटी' टूर पर हैं। भारी विरोध और ट्रैफिक व्यवस्था पर उठ रहे सवालों के मद्देनजर तैयारी शुरू कर दी गयी है। डी.सी. निशांत कुमार यादव ने एस.एस.पी. और ट्रैफिक एस.एस.पी. के साथ बैठक कर भीड़ प्रबंधन और कार्यक्रम स्थल के बारे चर्चा की। यह भी कहा गया है कि भविष्य में सेक्टर-34 के मेला ग्राउंड में ऐसे बड़े आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

आपको बता दें कि इस शो को लेकर एक एडवाइजरी भी जारी की गई है। इससे पहले शो के खिलाफ एक याचिका दायर की गई थी और शो पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी लेकिन मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की और अदालत ने शो को हरी झंडी दे दी। हाई कोर्ट ने कुछ शर्तों के तहत शो आयोजित करने की इजाजत दे दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!