Edited By Kalash,Updated: 18 Jun, 2024 02:59 PM
कोरिया सॉफ्ट टेनिस फेडरेशन द्वारा 18 से 24 जून तक करवाए जाने वाले कोरिया कप अंतर्राष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस मुकाबले के लिए भारतीय सॉफ्ट टेनिस टीम में पंजाब के दो होनहार खिलाड़ियों का चुनाव किया गया है।
पंजाब डेस्क : कोरिया सॉफ्ट टेनिस फेडरेशन द्वारा 18 से 24 जून तक करवाए जाने वाले कोरिया कप अंतर्राष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस मुकाबले के लिए भारतीय सॉफ्ट टेनिस टीम में पंजाब के दो होनहार खिलाड़ियों का चुनाव किया गया है।
सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ पंजाब के महासचिव और एमेच्योर सॉफ्ट टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव नरिंदर सिंह लुधियाना ने बताया कि भारतीय पुरुष सॉफ्ट टेनिस टीम में जैवंत सिंह ग्रेवाल अयाली खुर्द लुधियाना और जसराजन सिंह साहिबजादा अजीत नगर का चुनाव हुआ है।
जैवंत सिंह ग्रेवाल शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता मनप्रीत सिंह अयाली के भतीजे और पूर्व चेयरमैन हरबीर सिंह अयाली के बेटे हैं। पंजाब साफ्ट टेनिस के पुरुष वर्ग में इस ऐतिहासित प्राप्ती और एसोसिएशन के प्रधान गुरपरवेज सिंह शैला और संयुक्त सचिव डॉ. प्रदीप कुमार सहित वरिष्ठ सदस्यों ने चुने गए खिलाड़ियों को बधाई दी और भारतीय सॉफ्ट टेनिस टीम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here