Punjab: नहर से मिला युवक का शव, हत्या की आशंका! फैली सनसनी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 Oct, 2025 11:51 PM

punjab youth s body found in canal suspicion of murder

बीती रात बठिंडा ब्रांच की शैहना नहर से एक व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है। जैसे ही यह खबर कस्बे में फैली, दहशत का माहौल बन गया। शव की हालत देखकर लग रहा है कि व्यक्ति की हत्या की गई है।

शैहना/भदौड़ (गगन): बीती रात बठिंडा ब्रांच की शैहना नहर से एक व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है। जैसे ही यह खबर कस्बे में फैली, दहशत का माहौल बन गया। शव की हालत देखकर लग रहा है कि व्यक्ति की हत्या की गई है। जानकारी के अनुसार, शैहना थाना प्रमुख गुरमंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे, जिन्होंने मामले की जांच शुरू की और परिजनों की मदद से मृतक की पहचान की। मृतक की पहचान शैहना निवासी गुरमेल सिंह (40 वर्ष) पुत्र मघर सिंह के रूप में हुई।

मृतक बठिंडा ब्रांच की शैहना नहर में औंधे मुंह पड़ा था और उसके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। मृतक मघर सिंह का चेहरा खून से लथपथ था। मृतक के पिता गुरमेल सिंह ने बताया कि मृतक की 2 बेटियां और एक बेटा है। शव को बरनाला के सरकारी अस्पताल में भिजवाकर शैहना पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

शैहना थाना प्रमुख गुरमंदर सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। फोरैंसिक टीमें पहुंच गई हैं और सी.सी.टी.वी. फुटेज भी खंगाली जा रही है, जिससे पुलिस के हाथ काफी सबूत भी लगे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और परिवार को पूरा न्याय दिलाया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!